⚡ Breaking
Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries
One More Bridge Collapse: बिहार में उद्घाटन से पहले गिरा एक और पुल, पानी में बह गए 12 करोड़ रुपए!
📰 News

One More Bridge Collapse: बिहार में उद्घाटन से पहले गिरा एक और पुल, पानी में बह गए 12 करोड़ रुपए!

Sudipta
Sudipta
June 18, 2024 1 min read 0 comments
Spread the love

One More Bridge in Collapse: बिहार में उद्घाटन से पहले गिरा एक और पुल, पानी में बह गए 12 करोड़ रुपए!

बिहार के अररिया जिले में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। यहां के सिकटी प्रखंड में बकरा नदी पर बने नए पुल को सिर्फ एक साल भी नहीं हुआ था कि वो अचानक टूटकर नदी में समा गया। करोड़ों रुपए खर्च करके पड़रिया घाट पर इस पुल का निर्माण किया गया था। पुल उद्घाटन से पहले गिरा और पानी में बह गए 12 करोड़ रुपए!

इस घटना का एक वीडियो सामने आया जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे पुल का एक हिस्सा पहले टूटा और वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल उठाकर भागने लगे। फिर इसके बाद पुल का शेष बचा हिस्सा भी नदी में गिर गया। अंत में सिर्फ बीच का कुछ हिस्सा ही बचा रह गया।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण कंपनी और विभाग की लापरवाही के चलते ही यह दुर्घटना घटी। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल के तीन पिलर ही नदी में बह गए जिससे पूरा पुल टूटकर नीचे आ गिरा।

दरअसल, बिहार में निर्माणाधीन पुलों का इस तरह से ढहना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी भागलपुर पुल ढहने की घटना हुई थी जिसने लोगों को राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की ओर आकर्षित किया था। भागलपुर और खगड़िया को जोड़ने वाला वो पुल एक नहीं बल्कि दो बार गिरा। पहले 30 अप्रैल को और फिर 4 जून को भी उसके हिस्से ढह गए।

 

इन घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी काफी दबाव पड़ा। उन्हें स्वीकार करना पड़ा कि इन प्रोजेक्ट्स में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। ऐसी अनेक घटनाएं बिहार में सुशासन के दावों पर भी सवालिया निशान लगाती हैं।

Share this story:
Sudipta
Sudipta

Staff writer at thebuzzfeednews. Covering the latest in news and technology.

View all articles →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *