Avengers Doomsday First Look

मार्वल फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म Avengers: Doomsday की पहली ऑफिशियल आर्टवर्क रिलीज़ हो गई है

यह आर्टवर्क मार्वल स्टूडियोज़ के प्रेजिडेंट केविन फीगे ने चीन के शंघाई में आयोजित BilibiliWorld इवेंट में अनवील की।

इस आर्टवर्क को मार्वल स्टूडियोज़ में विजुअल डेवलपमेंट के डायरेक्टर रहे आर्टिस्ट ने तैयार किया है। 

इस पोस्टर स्टाइल आर्टवर्क में दो अलग-अलग टीमें साफ नजर आ रही हैं: न्यू एवेंजर्स टीम: एंट-मैन (पॉल रुड), थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ) और स्टीव रोजर्स (क्रिस इवांस) की टीम एक तरफ खड़ी दिखाई गई है। दूसरी टीम: कैप्टन अमेरिका (एंथनी मैकी), फैंटास्टिक फोर के मेंबर्स, शैंग-ची (सिमू लियू) और ब्लैक पैंथर (लेटिशिया राइट) दूसरी तरफ मौजूद हैं।

X-Men की एंट्री: पोस्टर के बीचोंबीच X-Men के किरदार अपने सबसे कॉमिक-एक्युरेट कॉस्ट्यूम में नजर आते हैं, जो फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज़ है। डॉक्टर डूम और लोकी: डॉक्टर डूम अपने नए मास्क में सबसे ऊपर और आगे खड़े दिखते हैं, जबकि लोकी (टॉम हिडलस्टन) उनके ठीक नीचे नजर आते हैं। कहानी में लोकी अब टाइम कीपर की भूमिका में आगे बढ़ चुके हैं।

यह फिल्म MCU की पांचवीं मुख्य एवेंजर्स फिल्म होगी और दो-भाग वाले फिनाले इवेंट की पहली कड़ी है, जो Avengers: Secret Wars के साथ खत्म होगा। इस फिल्म में अर्थ के सबसे ताकतवर हीरोज़ का सामना मार्वल के सबसे बड़े विलेन से होने वाला है।

फिल्म को लेकर एक और बड़ी चर्चा यह है कि यह उसी दिन रिलीज़ हो रही है जिस दिन Dune: Part Three भी सिनेमाघरों में आ रही है। इससे एक बार फिर ‘Barbenheimer’ जैसे डबल-फीचर वीकेंड का माहौल बनने की उम्मीद जताई जा रही है। Avengers: Doomsday के रिलीज़ होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन फैंस को MCU में लौटने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा: Spider-Man: Brand New  Day VisionQuest