⚡ Breaking
Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries
त्रिपुरा की फेमिना मिस इंडिया रिंकी चकमा का 29 साल की उम्र में निधन
📰 News

त्रिपुरा की फेमिना मिस इंडिया रिंकी चकमा का 29 साल की उम्र में निधन

Sudipta
Sudipta
February 28, 2024 1 min read 0 comments
Spread the love

त्रिपुरा की फेमिना मिस इंडिया रिंकी चकमा का 29 साल की उम्र में निधन

28 फरवरी, 2024: त्रिपुरा के चकमा समुदाय से ताल्लुक रखने वाली और 2017 में फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा का खिताब जीतने वाली रिंकी चकमा का 29 साल की उम्र में निधन हो गया है। मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर रिंकी के निधन की खबर शेयर करते हुए शोक व्यक्त किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinky Chakma (@rinkychakma_official)

मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने लिखा, “गहरे दुःख के साथ हम फेमिना मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 रिंकी चकमा के निधन की खबर साझा करते हैं। 29 साल की कम उम्र में उनका निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। रिंकी एक प्रेरणादायक महिला थीं जिन्होंने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया और उनसे पार पाया।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

पोस्ट में ऑर्गेनाइजेशन (Femina Miss India) ने आगे लिखा है, ‘इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ हैं। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। रिंकी, आपके उद्देश्य और सुंदरता की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा। उन सभी लोगों को आपकी बहुत याद आएगी जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य मिला है।’

बता दें कि रिंकी चकमा एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर 27 जनवरी को अपनी बीमारी के बारे में बताया था। दरअसल, उन्हें फाइलोड्स ट्यूमर (Malignant Phyllodes Tumour)नाम की बीमारी थी। ये एक तरह का ब्रेस्ट कैंसर होता है और ट्यूमर के इलाज के लिए मॉडल ने सर्जरी भी कराई थी।

 

Share this story:
Sudipta
Sudipta

Staff writer at thebuzzfeednews. Covering the latest in news and technology.

View all articles →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *