⚡ Breaking
Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries
18 OTT Apps Banned: अश्लील विडियो दिखाने वाले इन 18 एप्स को सरकार ने किया बैन!
📰 News

18 OTT Apps Banned: अश्लील विडियो दिखाने वाले इन 18 एप्स को सरकार ने किया बैन!

Sudipta
Sudipta
March 15, 2024 1 min read 0 comments
Spread the love

18 OTT Apps Banned: अश्लील विडियो दिखाने वाले इन 18 एप्स को सरकार ने किया बैन!

जैसा कि आप जानते हैं, पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर अश्लील वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। सरकार ने इन 18 ऐप्स को कई बार चेतावनी दी, लेकिन इन सोशल मीडिया अकाउंट और OTT प्लेटफार्म ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इसके बाद, केंद्र सरकार ने बीते गुरुवार को अश्लील कंटेंट दिखाने वाले OTT प्लेटफार्म और वेबसाइट को बैन कर दिया। यह फैसला 12 मार्च को केंद्रीय सूचना मंत्रालय में हुई बैठक में लिया गया था।

18 OTT ऐप्स को बैन करने का सबसे मुख्य कारण है, OTT प्लेटफार्म और सोशल मीडिया पर एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लीलता फैलाना।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 18 OTT प्लेटफार्म समेत सरकार ने 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया एकाउंट्स को भी बैन किया गया है।

क्यों हुए 18 OTT Apps Banned?

सरकार ने रिपोर्ट साझा करते हुए बताया है की इन सभी OTT प्लेटफार्म और सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाए जा रहे कंटेंट अश्लील थे, जिसपर सरकार ने इन एप्स को चेतावनी भी दी थी, लेकिन सरकार के इस कदम का इन प्लेटफार्म और एकाउंट्स पर कोई असर नहीं पड़ा था. जिसपर 12 मार्च को केंद्रीय सुचना मंत्रालय में हुई बैठक में ये निर्णय लिए गया की इन एप्स और अकाउंट को परमानेंट बैन किया जाये. जिसकी लिस्ट केंद्र सरकार ने कल यानि गुरुवार 14 मार्च को साझा किया है.

केंद्रीय सुचना मंत्रालय द्वारा बताया जा रहा है, की बैन किये गये एप्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्म अश्लील, महिलाओ के अपमानजनक और भारतीय संस्कृति के विरूद्ध कंटेंट अपलोड किया करते थे.

कौन-कौन से OTT Apps हुए बैन?

  • Dreams Films
  • Voovi
  • Yessma
  • Uncut Adda
  • Tri Flicks
  • X Prime
  • Neon X VIP
  • MoodX
  • Besharams
  • Hunters
  • Rabbit
  • Xtramood
  • Nuefliks
  • Mojflix
  • Hot Shots VIP
  • Fugi
  • Chikooflix
  • Prime Play

आपको बता दे बैन किये गये OTT एप्स में एक एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है, साथ ही दो ऐसे एप्स है जिन्हें 50 लाख बार डाउनलोड किया गया है, ये एप्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने अश्लील कंटेंट को भी प्रमोट करते थे, जिसपर इसके 32 लाख से ज्यादा फोल्लोवर्स थे, इनको भी केंद्र सरकार द्वारा बैन कर दिया गया है.

 

Share this story:
Sudipta
Sudipta

Staff writer at thebuzzfeednews. Covering the latest in news and technology.

View all articles →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *