⚡ Breaking
Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries
हीरोइन नहीं, हीरो हैं ये! इन फिल्मों के साथ महिला दिवस पर मनाएं नारी शक्ति का जश्न!: Women’s Day 2024
📰 Women's Day

हीरोइन नहीं, हीरो हैं ये! इन फिल्मों के साथ महिला दिवस पर मनाएं नारी शक्ति का जश्न!: Women’s Day 2024

Sudipta
Sudipta
March 5, 2024 1 min read 0 comments
Spread the love

हीरोइन नहीं, हीरो हैं ये! इन फिल्मों के साथ महिला दिवस पर मनाएं नारी शक्ति का जश्न!: Women’s Day 2024

हर साल Women’s Day 8 मार्च को आता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस. ये वो दिन है, जहां हम महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करते हैं और लैंगिक समानता की अलख जगाते हैं| यह दिन है उन सभी महिलओं के लिए जिन्होंने समाज में बदलाव लाने की हिम्मत दिखाई और बन गईं लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा |

बॉलीवुड, जो सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का भी वाहक रहा है। महिलाओं के हक और उनके अधिकारों को लेकर भी कई फिल्में बनाई गई हैं। इन फिल्मों ने न सिर्फ महिलाओं के योगदान और उनकी अहमियत को उजागर किया है, बल्कि समाज में लैंगिक समानता के लिए भी जागरूकता फैलाई है।

Read More: अपनी पत्नी, मां या बहन को दें ये यादगार उपहार

महिला दिवस के मौके पर, आइए देखें कुछ ऐसी ही खास फिल्मों की लिस्ट, जो नारी शक्ति और उनके सम्मान पर आधारित हैं:

1. छपाक (2020): दीपिका पादुकोण अभिनीत ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की प्रेरणादायक कहानी है। ये फिल्म महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों और उनके संघर्षों को दर्शाती है।

2. पिंक (2016): अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू और किर्ति कुल्हारी अभिनीत ये फिल्म तीन ऐसी महिलाओं की कहानी है जो यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद समाज से लड़ती हैं। ये फिल्म महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों और सामाजिक कलंक को उजागर करती है।

3. कहानी (2012): विद्या बालन अभिनीत ये थ्रिलर फिल्म एक गर्भवती महिला की कहानी है जो अपने पति के लापता होने की जांच के लिए कोलकाता जाती है। ये फिल्म महिलाओं की हिम्मत और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

4. डियर जिंदगी (2016): आलिया भट्ट अभिनीत ये फिल्म एक ऐसी युवा लड़की की कहानी है जो डिप्रेशन से जूझ रही होती है। एक मनोचिकित्सक की मदद से वो धीरे-धीरे खुद को ठीक करती है और खुश रहना सीखती है। ये फिल्म मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर खुलकर बात करती है और खासकर महिलाओं को अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय उनका सामना करने का संदेश देती है।

5. थप्पड़ : तापसी पन्नू की अभिनीत यह फिल्म घरेलू हिंसा का सामना करने वाली एक महिला की कहानी है। फिल्म थप्पड़ साल 2020 में बनी थी।

6.निर्जारा (2016): सोनम कपूर अभिनीत ये फिल्म नीरजा भनोट की सच्ची कहानी है। नीरजा एक फ्लाइट अटेंडेंट थीं जिन्होंने विमान अपहरण के दौरान यात्रियों को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। ये फिल्म महिलाओं की हिम्मत और बलिदान की भावना को दर्शाती है।

Share this story:
Sudipta
Sudipta

Staff writer at thebuzzfeednews. Covering the latest in news and technology.

View all articles →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *