⚡ Breaking
Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries
Jr NTR की ‘देवारा’: रिलीज से पहले ही 400 करोड़ की कमाई, OTT राइट्स बिके 155 करोड़ में!
📰 Latest News

Jr NTR की ‘देवारा’: रिलीज से पहले ही 400 करोड़ की कमाई, OTT राइट्स बिके 155 करोड़ में!

Sudipta
Sudipta
April 18, 2024 1 min read 0 comments
Spread the love

Jr NTR की ‘देवारा’: रिलीज से पहले ही 400 करोड़ की कमाई, OTT राइट्स बिके 155 करोड़ में!

फिल्म देवारा , जिसमें सुपरस्टार जूनियर एनटीआर काम कर रहे हैं, फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। यह फिल्म इस अप्रैल महीने में होगी रिलीज़। इसके OTT राइट्स करोड़ों रुपए में बिक गए हैं।

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआरके करियर के लिए ये समय बहुत अच्छा चल रहा है। उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ ने पूरी दुनिया में धूम मचाई। अब जूनियर एनटीआर अपनी अगली फिल्म ‘देवरा’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनके प्रशंसक भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, ‘देवरा’ की ओटीटी राइट्स को लेकर कुछ खबरें तेजी से फैल रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ के ओटीटी अधिकार सभी पांच भाषाओं – तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ के लिए 155 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह फिल्म इन्हीं पांच भाषाओं में रिलीज होगी। ट्रैक टॉलीवुड की खबर के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने इतनी बड़ी रकम देकर इस फिल्म के ओटीटी अधिकार हासिल कर लिए हैं।

बहुत ही अहम बात यह है कि फिल्म के निर्माताओं और नेटफ्लिक्स के बीच एक और समझौता हुआ है। इस समझौते के अनुसार, फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ही इसकी स्ट्रीमिंग की जा सकेगी, लेकिन इसके लिए 56 दिनों का अंतराल होगा।

आपको यह जानकर खुशी होगी कि यह फिल्म “देवारा” दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। जूनियर एनटीआर के अलावा जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही श्रीकांत मेका, टॉम शाइन चाको और नारायण भी फिल्म में दिखाई देंगे। ऐसी स्टार कास्ट के साथ हर कोई फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हाल ही में रिलीज किए गए पहले टीजर में जूनियर एनटीआर ने जबरदस्त एक्शन करते हुए दुश्मनों को परास्त करते दिखाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म “देवारा” को बनाने में निर्माताओं ने लगभग 300 करोड़ रुपये का खर्च किया है। यह एक पीरियड ड्रामा एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें सैफ अली खान मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। यह सैफ अली खान की पहली तेलुगु फिल्म होगी। इस फिल्म की कहानी तटीय क्षेत्र से जुड़ी होगी, जैसा कि अब तक रिलीज किए गए फिल्म के पोस्टरों से पता चलता है।

तो क्या आप जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म “देवारा” को लेकर उत्साहित हैं? आप अपनी राय हमें कमेंट करके बता सकते हैं। हम आपकी प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हैं।

Picture Credit – https://www.timesnownews.com/

 

Share this story:
Sudipta
Sudipta

Staff writer at thebuzzfeednews. Covering the latest in news and technology.

View all articles →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *