⚡ Breaking
Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries
कमल हासन ने क्या कहा आपने काम स्क्रीन टाइम पर in Kalki 2898 Ad
📰 Latest News

कमल हासन ने क्या कहा आपने काम स्क्रीन टाइम पर in Kalki 2898 Ad

Sudipta
Sudipta
June 29, 2024 1 min read 0 comments
Spread the love

कमल हासन ने क्या कहा आपने काम स्क्रीन टाइम पर in Kalki 2898 Ad

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। दर्शक इस फिल्म का भरपूर आनंद ले रहे हैं। फिल्म को केवल दक्षिण भारत में ही नहीं, बल्कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में कमल हासन ने खलनायक की भूमिका निभाई है। हालांकि उनका स्क्रीन टाइम कम है, फिर भी उन्होंने अपने अभिनय से सबका ध्यान खींचा है। कमल हासन के प्रदर्शन की चारों ओर सराहना हो रही है। लेकिन साथ ही, उनके कम स्क्रीन टाइम को लेकर भी चर्चा हो रही है। अब कमल हासन ने ‘कल्कि 2898 एडी’ में अपने सीमित समय को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा है।

कमल हासन ने क्या कहा फिल्म के दूसरे पार्ट पर

फिल्म जगत के महानायक कमल हासन ने ‘कल्कि 2898’ में अपने शानदार अभिनय से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से एक हैं। हालांकि फिल्म में उनका समय कम था, इस विषय पर कमल हासन ने कहा – ‘फिल्म में मैंने छोटा सा रोल किया है जो सिर्फ कुछ मिनटों के लिए दिखाई देती है। फिल्म में मेरा असली हिस्सा अभी शुरू हुआ है। मुझे फिल्म के दूसरे पार्ट में और भी बहुत कुछ करना है। इसलिए मैंने एक फैन के रूप में ये फिल्म देखी और मैं सरप्राइज रह गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)

कमल हासन ने की नाग अश्विन की तारीफ

कमल हासन ने आगे कहा, ‘फिल्म में काम करके मुझे ऐसा लगा कि भारतीय सिनेमा ग्लोबल एंटरटेनमेंट की ओर जा रहा है। नाग अश्विन ने बिना किसी धर्मिक पक्षपात के पौराणिक कथाओं के टॉपिक को सावधानीपूर्वक संभाला है। दुनियाभर में सिर्फ जापान, चीन और ग्रीक सभ्यताएं ही कहानी कहने की भारतीय विरासत के करीब आ सकती है। नाग अश्विन ने वहां से कहानियां चुनीं। सभी को एक साथ लाकर बहुत धैर्य के साथ इसे मंजिल तक पहुंचाया है।’

 

 

 

Share this story:
Sudipta
Sudipta

Staff writer at thebuzzfeednews. Covering the latest in news and technology.

View all articles →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *