⚡ Breaking
Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries
नई Maruti Suzuki Swift की बुकिंग शुरू: Launch on 9th May
📰 Automobile

नई Maruti Suzuki Swift की बुकिंग शुरू: Launch on 9th May

Sudipta
Sudipta
May 1, 2024 1 min read 0 comments
Spread the love

नई Maruti Suzuki Swift की बुकिंग शुरू

Maruti Suzuki इंडिया ने एक बार फिर अपने प्रमुख मॉडल Maruti Suzuki Swift की नई पीढ़ी को पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस लोकप्रिय हैचबैक के अगले संस्करण की बुकिंग खुल गई है, और ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या निकटतम एरिना डीलरशिप से 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट जमा करके अपनी नई स्विफ्ट बुक कर सकते हैं। मारुति इस अपडेटेड मॉडल को 9 मई 2024 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग Swift में वर्तमान मॉडल की तुलना में अधिक शक्तिशाली और बेहतर माइलेज वाला जेड-सीरीज का 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा। यह नया इंजन लगभग 40 किलोमीटर प्रति लीटर का अविश्वसनीय माइलेज देने में सक्षम होगा।

इसके अतिरिक्त, नई Maruti Suzuki Swift में ADAS जैसे उन्नत सुरक्षा विशेषताओं के साथ 6 एयरबैग भी उपलब्ध होंगे। मारुति की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने हाल ही में टोक्यो ऑटो शो में चौथी पीढ़ी की स्विफ्ट को पेश किया था, जिसके आधार पर यह नया मॉडल तैयार किया गया है।

वर्तमान मॉडल का मूल्य 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। नए फीचर्स और डिजाइन के साथ, अपकमिंग Maruti Suzuki Swift के 6.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड i10 निओस और टाटा टियागो से होगा।

डिजाइन की बात करें तो यह अपने पुराने लुक को बनाए रखती है, लेकिन करीब से देखने पर कई नए डिजाइन elements नजर आते हैं। इसके सामने प्रोजेक्टर सेटअप के साथ तेज दिखने वाले हेडलैम्प दिए गए हैं, जिनमें इनबिल्ट LED डे-टाइम रनिंग लाइटें होंगी। दोनों हेडलाइटों के बीच डार्क क्रोम फिनिश के साथ पुनर्डिज़ाइन की गई हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ब्लैक ग्रिल दी गई है।

कंपनी का लोगो अब ग्रिल के ऊपर और बोनट के ठीक नीचे स्थित है। फ्रंट बंपर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं और फ्रंट फॉग लैंप को अलग हाउसिंग मिली है जो पहले की तुलना में काफी साफ दिखती है। साइड प्रोफाइल में 16 इंच के अलॉय व्हील्स के अलावा कोई बदलाव नहीं है। पिछले हिस्से में टेललाइट्स को बदल दिया गया है। अब ये पहले की तुलना में छोटी और स्पोर्टी दिखती हैं। टेलगेट पर हाइब्रिड बेजिंग दी गई है।

नई स्विफ्ट मौजूदा मॉडल से 15 मिमी लंबी, 40 मिमी कम चौड़ी और 30 मिमी ऊंची है, लेकिन 2,450 मिमी का व्हीलबेस मौजूदा मॉडल के समान है। कंपनी इसे चौथी पीढ़ी का मॉडल बता रही है, लेकिन नई स्विफ्ट वही हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

नई जनरेशन Maruti Suzuki Swift का इंटीरियर
Maruti Suzuki Swift ने स्विफ्ट के इंटीरियर में भी बदलाव किए हैं। नई स्विफ्ट में ब्लैक और व्हाइट डुअल-टोन थीम के साथ एक बिल्कुल नया डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है, जो फ्रंक्स, बलेनो और ब्रेजा से प्रेरित है। इसमें 9.0-इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डैशबोर्ड लेआउट, स्लीक एसी वेंट और नीचे HVAC कंट्रोल मिलते हैं। अन्य विशेषताओं में वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, कनेक्टेड कार तकनीक, स्टीयरिंग-माउंटेड नियंत्रण और अटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।

नया जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन पॉपुलर हैचबैक में सबसे बड़ा बदलाव इसके पावरट्रेन में होगा। वर्तमान मॉडल के K12 चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह इसमें जेड-सीरीज का नया 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगेगा। यह इंजन 90hp की शक्ति और 113Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है।

नई Maruti Suzuki Swift के ट्रांसमिशन की जानकारी अभी नहीं आई है, लेकिन 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्प मिल सकते हैं। इसे CNG और हाइब्रिड इंजन विकल्पों के साथ भी पेश किया जा सकता है।

नई Maruti Suzuki Swift के फीचर नई स्विफ्ट में 360-डिग्री कैमरा और कई ADAS सुविधाएं जैसे डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट, एडेप्टिव हाई बीम असिस्ट, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम और कोलिजन शमन ब्रेकिंग सिस्टम मिलेंगी। इसके अलावा वेंटिलेटेड सीटें, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 6 एयरबैग भी उपलब्ध हो सकते हैं।

PS – Internet/Maruti Suzuki

Share this story:
Sudipta
Sudipta

Staff writer at thebuzzfeednews. Covering the latest in news and technology.

View all articles →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *