⚡ Breaking
Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries
Raveena Tandon का विवाद! सड़क पर बुजुर्ग महिला से मारपीट का वीडियो वायरल
📰 Latest News

Raveena Tandon का विवाद! सड़क पर बुजुर्ग महिला से मारपीट का वीडियो वायरल

Sudipta
Sudipta
June 2, 2024 1 min read 0 comments
Spread the love

Raveena Tandon का विवाद! सड़क पर बुजुर्ग महिला से मारपीट का वीडियो वायरल

एक्टर्स तमाम कंट्रोवर्सी में फंसते हैं। उन्हें लेकर अक्सर कुछ न कुछ खबरें सामने आती हैं। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन पर बुजुर्ग महिला के साथ शराब के नशे में हाथ उठाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार गलत कारणों से। उन पर आरोप है कि उन्होंने शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रवीना को सड़क पर एक महिला के साथ बहस करते हुए और धक्का देते हुए देखा जा सकता है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, रवीना टंडन अपनी कार में कहीं जा रही थीं, तभी उनका वाहन एक बुजुर्ग महिला से टकरा गया। महिला के परिवार के मुताबिक, जब उन्होंने रवीना के ड्राइवर से इस बारे में पूछा, तो उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद रवीना भी कार से बाहर निकलीं और उन्होंने भी बुजुर्ग महिला और उनके परिवार के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें रवीना को सड़क पर एक महिला के साथ बहस करते हुए और धक्का देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रवीना को नशे में धुत भी लग रहा है।

रवीना टंडन(Raveena Tandon) ने इस घटना पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, उनके करीबी लोगों का कहना है कि पूरा मामला गलत समझा जा रही है। उनका कहना है कि रवीना सड़क पर एक महिला की मदद कर रही थीं, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान दर्ज किए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Twitter पर रवीना टंडन के विवाद पर विभिन्न यूजर्स की प्रतिक्रियाएं:

 

Share this story:
Sudipta
Sudipta

Staff writer at thebuzzfeednews. Covering the latest in news and technology.

View all articles →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *