⚡ Breaking
Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries Welcome to PulseAI News Stay Ahead of Every Story AI-Powered Journalism Breaking News 24/7 Global Coverage in 180+ Countries
Oil tanker collides with cargo ship in North Sea
📰 News

Oil tanker collides with cargo ship in North Sea

Sudipta
Sudipta
March 10, 2025 1 min read 0 comments
Spread the love

Oil tanker collides with cargo ship in North Sea

सोमवार को इंग्लैंड के पूर्वी तट के पास एक कार्गो जहाज, अमेरिकी सेना के लिए जेट ईंधन ले जा रहे एक टैंकर से टकरा गया। इस टक्कर से दोनों जहाजों में आग लग गई और North Sea में ईंधन फैल गया।

इस हादसे के बाद लाइफबोट, तटरक्षक विमान और अन्य जहाजों ने बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय सांसद ग्राहम स्टुअर्ट(Graham Stuart) ने बताया कि दोनों जहाजों पर सवार सभी 37 लोग सुरक्षित हैं, लेकिन एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्टुअर्ट ने कहा कि ईंधन के रिसाव से “पर्यावरण को होने वाले नुकसान” को लेकर चिंता है।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी झंडे वाला टैंकर एमवी स्टेना इमैक्युलेट ग्रीस से आकर ग्रिम्सबी बंदरगाह के पास खड़ा था। वहीं, पुर्तगाली झंडे वाला कार्गो जहाज सोलोंग स्कॉटलैंड से नीदरलैंड जा रहा था।

टक्कर के बाद टैंकर का एक ईंधन टैंक फट गया, जिससे आग लगी और कई विस्फोट हुए। ईंधन समुद्र में फैल गया, लेकिन टैंकर पर सवार सभी 23 लोग सुरक्षित बचा लिए गए।

यह टैंकर अमेरिकी सरकार के टैंकर सुरक्षा कार्यक्रम के तहत चल रहा था, जो जरूरत पड़ने पर सेना के लिए ईंधन ले जाता है।

ब्रिटेन की तटरक्षक एजेंसी ने सुबह 9:48 बजे मदद का संदेश भेजा। लंदन से करीब 250 किलोमीटर दूर हल के पास मौजूद जहाजों से आग बुझाने और बचाव में मदद की गुहार लगाई गई।

लाइफबोट एजेंसी ने बताया कि टक्कर के बाद कई लोगों ने जहाज छोड़ दिए और दोनों जहाजों पर आग लग गई। तीन लाइफबोट, एक हेलीकॉप्टर और एक विमान ने बचाव अभियान चलाया।

वीडियो में दोनों जहाजों से घना काला धुआं उठता दिखाई दिया। ग्रिम्सबी बंदरगाह के अधिकारी ने बताया कि एक बड़ा आग का गोला देखा गया। घायलों को स्पीडबोट और पायलट बोट से बचाकर लाया गया।

ब्रिटेन की परिवहन मंत्री हीदी अलेक्जेंडर ने आपातकालीन टीमों के प्रयासों की सराहना की।

ग्रीनपीस ने कहा कि पर्यावरण को हुए नुकसान का आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी। यह घटना एक व्यस्त मछली पकड़ने के इलाके और समुद्री पक्षियों की बस्ती के पास हुई है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, जेट ईंधन कच्चे तेल की तुलना में जल्दी खत्म हो जाता है, और गर्म मौसम इसे और तेज कर देता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैक्टीरिया ईंधन को जल्दी खत्म कर देंगे।

Image Credit – https://x.com/sumit45678901/status/1899081207654076753/photo/3

Share this story:
Sudipta
Sudipta

Staff writer at thebuzzfeednews. Covering the latest in news and technology.

View all articles →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *